माल ढुलाई में अग्रणी रहने वाला धनबाद रेल मंडल पिछड़ा, आय में दूसरे स्थान पर रहा…

माल ढुलाई में अग्रणी रहने वाला धनबाद रेल मंडल पिछड़ा, आय में दूसरे स्थान पर रहा…

धनबाद(DHANBAD):लगातार बारिश का असर रेलवे पर भी पड़ रहा है. हम बात कर रहे हैं धनबाद रेल मंडल की. धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई में पूरे इंडियन रेलवे में हमेशा से पहले स्थान पर रहा है, लेकिन इस बार पहले पायदान से खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गया है. जुलाई माह के आंकड़ों के अनुसार धनबाद डिवीजन ने 13.64 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की है. मंथली रिपोर्टिंग को लेकर डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने डीआरएम सभागार में मीडिया को जानकारी दी.

डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जुलाई माह में धनबाद डिवीजन माल ढुलाई में तीसरे स्थान पर रहा. जबकि बिलासपुर पहला एवं कुरनुल दूसरे स्थान पर रहा. आंकड़ों के अनुसार, बिलासपुर 15.26 मीट्रिक टन, कुरनुल 14.55 मीट्रिक टन और धनबाद ने 13.64 मीट्रिक टन माल ढुलाई की है.

अप्रैल से जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार, धनबाद 62.67, बिलासपुर 63.19 और कुरनुल का 57.31 है. वहीं, माल ढुलाई से होने वाली आय जुलाई माह में 1695.476 करोड़ आय धनबाद मंडल का रहा है. जबकि बिलासपुर ने 1667.042 करोड़ की आय अर्जित की. वहीं, यात्री आय में भी धनबाद मंडल पीछे रहा.

डीआरएम ने बताया कि माल ढुलाई में पीछे रहने की मुख्य वजह बेतहाशा बारिश है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो तीन माह में धनबाद मंडल ने इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने पर काफी ज्यादा ध्यान दिया है. 2024 के जून महीने में टोरी एरिया में 70 मिलीमीटर बारिश हुई थी. जबकि जून 2025 में 701 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है. जुलाई 2024 में 230 मिलीमीटर बारिश हुई थी. जबकि जुलाई 2025 में 519 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि दोगुने से भी ज्यादा है. माइनिंग एरिया में ज्यादा पानी ज्यादा भर गया है, जिसके कारण रेलवे साइडिंग तक माल नहीं पहुंच पा रहा है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *