राँची(RANCHI): राजधानी रांची के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में से एक हिंदपीढ़ी में एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली लगने के बाद युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम साहिल उर्फ कुरकुरे बताया गया है। उसे हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के पास गोली मारी गयी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गयी है। कोतवाली DSP प्रकाश सोय खुद पूरे मामले को देख रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। वहीं, गोली किसने और क्यों मारी, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
इधर, बताया गया कि साहिल उर्फ कुरकुरे कुछ महीने पहले ही जेल से निकला है। जेल में उसका लफड़ा असलम नाम के एक शख्स से हुआ था।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

