रक्षाबंधन पर मिला सीओ अनुज चौधरी को तोहफा, डिप्टी एसपी से बने एएसपी, शासनादेश जारी…

रक्षाबंधन पर मिला सीओ अनुज चौधरी को तोहफा, डिप्टी एसपी से बने एएसपी, शासनादेश जारी…

यूपी के चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी को रक्षाबंधन पर प्रमोशन का तोहफा मिला है। अब वह एडिशनल एसपी बन गए हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रमोशन सूची जारी कर दी गई है। अनुज चौधरी 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं, जो खेल कोटे से चयनित हुए थे। वर्ष 2005 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। बीते वर्ष शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के वक्त अनुज चौधरी चर्चा में आए थे। उनका एक बयान खासा वायरल हुआ था। फिलहाल अनुज चौधरी चन्दौसी सर्किल में सीओ के पद पर तैनात हैं। प्रमोशन के बाद उन्हें अब एएसपी का जिम्मा सौंपा जाएगा।

क्यों चर्चा में आए थे अनुज चौधरी
अनुज चौधरी का नाम बीते वर्ष तब सुर्खियों में आया जब शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान वह गोली लगने से घायल भी हो गए थे। होली और जुमा एक ही दिन पड़ने पर अनुज चौधरी ने बैठक के दौरान बयान दिया था कि ‘साल में होली एक बार आती है और जुमा 52 बार, जिसे रंग से परहेज है, वह घर से बाहर न निकले। इस बयान ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके इस बयान का समर्थन किया था, जिससे अनुज की छवि सख्त और स्पष्टवादी अधिकारी के तौर पर सामने आई। बतादें कि पिछले सप्ताह शनिवार को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई थी जिसमें 29 डिप्टी एसपी के नामों पर चर्चा.

NEWSANP के लिए उत्तर प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *