धनबाद(JHARKHAND): रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज धनबाद मंडलकारा में रक्षा बंधन के पर्व की धूम रही.सैकड़ों बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बाँधने पहुंचीं। जेल के बाहर का दृश्य भावुक और उल्लासपूर्ण हो उठा। बहनों के चेहरों पर लंबे समय बाद भाई से मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहनों को भाइयों से मिलने की इजाजत नहीं थी हालांकि राखियाँ उनके भाइयों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी. बहनों ने राखी के साथ मिठाई भाइयों तक भेजवाया.बहनें बाहर आईं तो वे काफी भावुक नजर आईं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

