शहर में कचरा उठाव ठप, टिपर वाहन के चालक हेल्पर गए हड़ताल पर…

शहर में कचरा उठाव ठप, टिपर वाहन के चालक हेल्पर गए हड़ताल पर…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम की कचरा परिवहन व्यवस्था ठप हो गई। टिपर वाहन के अनुबंधित चालकों समेत सभी हेल्पर ने हड़ताल कर दिया है. यह हड़ताल धनबाद,कतरास छाता टांड स्नेट सभी अंचलो में एक साथ किया गया है.टिपर चालक मो. सिकंदर ने बताया कि वेतन में बढ़ोतरी नहीं हो रही है. वेतन में कटौती की जा रही है.कर्मियों के साथ संबंधित एजेंसी लगातार शोषण कर रही है. प्रतिदिन की मजदूरी क्या है इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है. पीएफ क्या कट रहा है यह भी नहीं मालूम है. उन्होंने बताया कि कंपनी से सवाल जवाब करने पर काम से हटाने की बात कही जाती है. उन्होंने बताया जबतक मांगे पूरी नहीं हो जाती है डोर टू डोर कचरा उठाव शहर में पूरी तरह ठप ही रहेगी.इस हड़ताल के बाद से डोर-टु-डोर कचरा कलेक्शन के लिए लगाए गए टिपर चालक हेल्पर सभी वार्डो में जाना बंद कर चुके हैं.
कचरा कॉलेक्शन नहीं होने से गंदगी का अम्बार लगना तय है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *