जिला परिषद मैदान में स्वदेशी हस्तशिल्प मेला का हुआ उद्घाटन…

जिला परिषद मैदान में स्वदेशी हस्तशिल्प मेला का हुआ उद्घाटन…

धनबाद(DHANBAD): शनिवार को हीरापुर जिला परिषद मैदान में स्वदेशी हस्तशिल्प मेला का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेला के संयोजक संतोष कुमार गुप्ता ने कहा रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए 24 अगस्त तक आयोजित इस स्वदेशी मेले में उत्तर प्रदेश भदोही का कारपेट, वाराणसी की खूबसूरत साड़ियां, खादी वस्त्र, पंजाबी जूतियां, राजस्थान का स्वास्थ्यवर्धक एवं स्वादिष्ट चूर्ण और अचार, परफ्यूम, सहारनपुर का फर्नीचर एवं बच्चों के लिए लकड़ी का खिलौना,महिलाओं के लिए श्रृंगार के स्टाल्स और भारतीय ऑटोमोबाइल्स में मारुति, टाटा, होंडा, बजाज की नवीनतम प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी और साथ में खाने पीने एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक सुरक्षित झूला लगाया गया है। बताया कि मेला का समय सुबह 11:00 से रात्रि 9:00 तक है।उद्घाटन के मौके पर मेला प्रबंधन के संतोष कुमार गुप्ता, धर्मजीत चौधरी, अवध बिहारी,विप्लव चक्रवर्ती, संजीत शाहा समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *