नई दिल्ली(NEW DELHI): कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगातार वोट चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी हर प्लेटफॉर्म पर चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब राहुल गांधी के इस आरोप को लेकर चुनाव आयोग ने भी एक पत्र जारी कर जोरदार पलटवार किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर राहुल गांधी अपने विश्लेषण पर विश्वास करते हैं और मानते हैं कि चुनाव आयोग पर उनके आरोप सही हैं, तो उन्हें शपथपत्र पर हस्ताक्षर करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
या तो शपथपत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर…
चुनाव आयोग ने कहा कि अगर राहुल गांधी शपथपत्र पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो इसका मतलब होगा कि उन्हें अपने विश्लेषण, उसके निष्कर्षों और बेतुके आरोपों पर विश्वास नहीं है। ऐसी स्थिति में, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। इसलिए, उनके पास दो विकल्प हैं,या तो शपथपत्र पर हस्ताक्षर करें या चुनाव आयोग पर बेतुके आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें।
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

