धनबाद(DHANBAD): बाघमारा प्रखंड कार्यालय में गिरजानंद किस्कू ने एक बार फिर से पदभार ग्रहण किया है, लेकिन इस बार वे अंचल अधिकारी (CO) के पद पर कार्यभार संभाल रहे हैं। इससे पूर्व भी वे इसी प्रखंड में वीडियो (B.D.O.) के कार्यभार में सेवाएं दे चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री किस्कू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भू-माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विशेष तौर पर बीसीसीएल क्षेत्र में रैयतों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में पारदर्शी प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

