
धनबाद(DHANBAD):धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने गुरुवार को संसद के सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें धनबाद के राम राज मंदिर से जुड़े स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट की ..वही सांसद ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने चिटाहीधाम से ले गई राखी को भेंट करते हुए रक्षा बंधन के दिन इसे बांधने का आग्रह किया..मौके पर सांसद ढुल्लू महतो ने देश की कोयला राजधानी धनबाद में एयरपोर्ट की जरूरत को बताते हुए एक मांग पत्र सौंपा.. जिसमे उन्होंने धनबाद के आर्थिक विकास के लिए एयर पोर्ट का होना जरूरी बताया..साथ ही पर्यटन विकास ,केंद्रीय उपक्रम,देश की प्रतिष्ठित संस्थान IIT- ISM, सिंफर,hurl, डीवीसी,बीसीसीएल आदि के होते हुए धनबाद में एयरपोर्ट के अभाव में विकास ठप्प होने से अवगत कराया..साथ ही पीपीपी मोड पर धनबाद में एयरपोर्ट को शुरू करने की मांग.. सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी उक्त जानकारी साझा किया है…
आज संसद सत्र के दौरान पीएमओ ऑफिस में प्रधानमंत्री Narendra Modi जी से मुलाकात कर धनबाद एयरपोर्ट के पुनर्संचालन एवं विस्तार समेत झारखंड के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा किया।
जनता की भावनाओं और ज़रूरतों को प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखा। उन्होंने विषय को गंभीरता से लिया और यथाशीघ्र आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
इस विशेष अवसर पर धर्मपत्नी सावित्री देवी ने चिटाही धाम की पावन राखी प्रधानमंत्री जी को भेंट की। रक्षाबंधन का यह आत्मीय क्षण अविस्मरणीय रहा।
यह स्नेह और आत्मीय मुलाक़ात के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार, धन्यवाद।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

