
धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 07/08/2025 को धनबाद बार संघ के चुनाव में अधिवक्ता जय शंकर (जय सिंह) ने गवर्निंग काउंसिल सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वे अपने वरिष्ठ गुरूजनों एवं युवा अधिवक्ता मंच के साथियों के साथ चुनाव पदाधिकारी के समक्ष पहुँचे। अधिवक्ता गुंजन कुमार एवं मोहम्मद शदीक खान ने उनके नाम का प्रस्ताव किया।
नामांकन के पश्चात अधिवक्ता जय शंकर (जय सिंह) ने कोर्ट परिसर का दौरा कर अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और अपने पक्ष में समर्थन एवं मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने बार संघ की प्रमुख समस्याओं को भी सुना और यह आश्वासन दिया कि यदि वे निर्वाचित होते हैं, तो अधिवक्ताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय प्रयास करेंगे।
नामांकन सभा में उपस्थित प्रमुख अधिवक्ता:
धर्मेंद्र वर्णवाल, श्याम गुप्ता, शंकर चौधरी, अरुण महतो, अभिमन्यु मिश्रा, चितरंजन सिंह, एकांत गोस्वामी, राजीव श्रीवास्तव, संजय मुर्मू, रूपेश पासवान, अभिषेक मंडल, सत्यजीत सेनगुप्ता, सुजीत महतो, श्रुति कुमारी, मीनारीमा उरांव, राखी प्रसाद, विनीता पाण्डेय, जुलीयाना होरो, संजीव मंडल, मकबूल आलम, जितेन्द्र वर्णवाल, रमीत भंडारी, निर्मल महतो, सतीश कुमार, रवि सिन्हा, नीतेश कुमार, सोमनाथ चटर्जी, आयुष श्रीवास्तव, सिद्धांत कुमार, अर्चीत आनंद आदि।
अधिवक्ता जय शंकर (जय सिंह) ने सभी सहयोगियों एवं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया और युवाओं की भागीदारी को बार की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

