झरिया में रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च, सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क…

झरिया में रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च, सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क…

झरिया(JHARIA) : शहर में बढ़ते तनाव और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने झरिया में गुरुवार की शाम एक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की अगुवाई स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने की, जिसमें RAF के जवान पूरी तैयारी और साजो-सामान के साथ सड़कों पर उतरे।यह फ्लैग मार्च झरिया के मुख्य बाजार, इंद्राचौक, हनुमानगढ़ी, होरलाडीह,भगतडीह और आसपास के संवेदनशील इलाकों से होकर गुज़रा। मार्च के दौरान RAF जवानों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और किसी भी अफवाह से बचने का संदेश दिया।स्थानीय लोगों ने भी RAF की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें सुरक्षा का एहसास हुआ है।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *