गुरु जी शिबू सोरेन को भारत रत्न से नवाज़ा जाय : अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति…

गुरु जी शिबू सोरेन को भारत रत्न से नवाज़ा जाय : अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति…

धनबाद(NIRSA): झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और संरक्षक शिबू सोरेन का निधन झारखंड के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई तीन दिन बीत जाने के बाद भी जगह जगह उन्हें श्रद्धांजलि देने का ताता लगा हुआ हैं सभी नमः आंखों से अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कोयलांचल धनबाद जिला के अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति द्वारा बुधवार की दोपहर एग्यारकुंड स्थित जिलाध्यक्ष के कार्यालय प्रांगण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र से लेकर जिला, प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने गुरु जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा की गुरु जी की कमी झारखंड में कोई पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने दबे कुचले समाज के लिए बहुत कुछ किया है। जिस समाज को लोग हिन्दू दृष्टि से देखते थे। उन्होंने उसका अधिकार और सम्मान दिलाने का काम किया है। बाउरी समाज उनका ऋण कभी चूका नहीं पाएगा। हमलोग केंद्र सरकार से यह मांग करते है की उन्हें भारत रत्न से नवाज़ा जाय। वे युग पुरुष थे। मौके पर काफी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *