गया पुल के पास जर्जर सड़क की समस्या को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नगर आयुक्त से किया मुलाकात…

गया पुल के पास जर्जर सड़क की समस्या को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नगर आयुक्त से किया मुलाकात…

धनबाद(DHANBAD):आज धनबाद विधायक राज सिन्हा जी ने नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त से मुलाकात कर शहर की जनसामान्य से जुड़ी अनेक समस्याओं पर गंभीर चर्चा कर अविलंब निराकरण का निर्देश दिया.

विधायक सिन्हा ने गया पुल के समीप बने खतरनाक गड्ढों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और जनता की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत व्यस्त है, ऐसे में इन गड्ढों का शीघ्र भराव आवश्यक है।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे जलजमाव की समस्या को लेकर भी चिंता जताई । उन्होंने नगर आयुक्त से शहर के सभी नालों की तत्काल सफाई कराकर समुचित जल निकासी सुनिश्चित किये जाने की माँग की.जिससे वर्षा के दौरान नागरिकों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका की समस्या को भी प्रमुखता से उठाते हुए विधायक सिन्हा ने कहा कि गरीब दुकानदारों को हटाया गया है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। अतः ऐसे दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित कर उन्हें पुनः स्थापित किया जाए, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

नगर आयुक्त महोदय ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मनोज मलाकार, निर्मल प्रधान, संतोष सिंह, राजाराम दत्ता, भागीरथ दास, डिम्पु कुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवम गणमान्य लोग उपस्थित थे

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *