
मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा राखी प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, झरिया में एक अत्यंत रचनात्मक एवं सांस्कृतिक आयोजन “राखी प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पिडिलाइट कंपनी की ओर से प्रशिक्षक भूमि अग्रवाल ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की कलात्मक राखियाँ बनाना सिखाया। बच्चों ने अत्यंत उत्साह और जिज्ञासा के साथ प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया और अपनी कल्पनाओं को रंगों और सजावटी तत्वों के माध्यम से जीवंत रूप दिया।
प्रशिक्षण सत्र के उपरांत राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया गया। निर्णायकों द्वारा चयनित विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:
प्रथम स्थान – सोमनाथ दत्ता (कक्षा IX)
द्वितीय स्थान – रौशन राजवार (कक्षा IX)
तृतीय स्थान – निशा कुमारी (कक्षा VII)
पुरस्कार वितरण एवं सभी प्रतिभागि को प्रमाण पत्र प्रदान समारोह 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नीरज अग्रवाल ने कहा – “राखी बनाना केवल धागे में मोती पिरोने का कार्य नहीं, बल्कि यह बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”
मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा – “मारवाड़ी युवा मंच का यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला है।”
कार्यक्रम की सफलता में मंच के सदस्यों और विद्यालय के संयुक्त सचिव श्री विनोद शर्मा, विद्यालय प्रिंसिपल एंव शिक्षक की सहभागिता सराहनीय रही। यह आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और संस्कारों से जोड़ने की एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

