मधुबन थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन पर CISF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध मुहानों को किया गया बंद…

मधुबन थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन पर CISF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध मुहानों को किया गया बंद…

धनबाद(DHANBAD): जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध कोयला खनन के काले कारोबार पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कई अवैध खदान मुहानों को चिन्हित करते हुए उनकी भराई कर दी। इस अचानक की गई कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त कारोबारियों और कोयला माफियाओं में भारी हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में महीनों से कोयले की अवैध खुदाई और ढुलाई का गोरखधंधा चल रहा था। स्थानीय माफियाओं द्वारा अवैध खदानें खोदकर रात के अंधेरे में धड़ल्ले से कोयला निकाला जा रहा था। इन गतिविधियों से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा और पर्यावरण का भी गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था। कई बार स्थानीय लोगों और मीडिया द्वारा इस ओर ध्यान दिलाने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।
लेकिन इस बार CISF और पुलिस ने ठोस कार्यवाही करते हुए मुंहाने क़ो किया बन्द.

NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *