डोनाल्ड ट्रंप को भारत और रूस का साथ पसंद नहीं आ रहा, यह तो वह पहले भी कह चुके हैं. लेकिन दोनों की दोस्ती को लेकर वह इस कदम भड़क जाएंगे, इस बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो. भारत के रूस से संबंधों और क्रूड ऑयल खरीदने को लेकर तिलमिलाएं ट्रंप ने भारतीय आयात पर अब तक का सबसे ज्यादा टैरिफ लगा दिया है. जी हां, व्हाइट हाउस की तरफ से बुधवार को एक बार फिर से भारत से किये जाने वाले आयात पर 25 फीसदी एक्सट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है.
ट्रंप की तरफ से बुधवार शाम को भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का कार्यकारी आदेश साइन किया गया है. अमेरिका की तरफ से कहा गया कि यह फैसला भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद के जवाब में लिया गया है. इसके साथ ही भारत पर अमेरिका ने कुल 50% टैरिफ की घोषणा कर दी है.
ट्रंप द्वारा साइन के गए आदेश के अनुसार, यह टैरिफ 21 दिनों के भीतर प्रभाव में आएगा, यानी 27 अगस्त 2025 से भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर लागू होगा. हालांकि, वे वस्तुएं जो इस तारीख से पहले रवाना हो चुकी होंगी और 17 सितंबर 2025 से पहले अमेरिका पहुंच जाएंगी, उन्हें इस शुल्क से छूट मिलेगी. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह टैरिफ अन्य सभी शुल्कों और टैक्स के अतिरिक होगा और कुछ खास मामलों में छूट भी दी जा सकती है.
ट्रंप का यह फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, भारत अपने हितों की रक्षा के लिए सभी कदम उठाएगा- MEA
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर ऐसे कदमों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का निर्णय लिया है जो कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में उठा रहे हैं। हम दोहराते हैं कि ये कदम अनुचित, अनुचित और अविवेकपूर्ण हैं। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

