
धनबाद(DHANBAD): धनबाद के वासेपुर में दो पक्षों में मारपीट की घटना के बाद एक गंभीर मामला सामने आया है। कलाम कुरैशी ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि उनके बड़े पुत्र को इकबाल और उसके सहपाठियों ने भूली ट्रेनिंग स्कूल से अगवा कर लिया है, और अभी तक उसकी कोई खबर नहीं मिली है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में लिखित शिकायत भी दर्ज की गई है।
कलाम कुरैशी ने बताया कि इकबाल और उसके सहपाठियों ने उनकी चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द उनके बेटे को खोज निकाला जाए। वहीं, दूसरे बेटे के बारे में बात करते हुए कलाम कुरैशी ने कहा कि पुलिस उसे ले गई है, और उसका भी कोई पता नहीं चल पा रहा है।
कलाम कुरैशी ने कहा कि उन्हें वरीय पुलिस अधीक्षक पर पूर्ण भरोसा है और उन्हें न्याय मिलेगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। कलाम कुरैशी ने आरोप लगाया कि इकबाल सहित उनके सहपाठियों के द्वारा क्षेत्र में जुआ अड्डा भी चलाया जा रहा है ।
जिसका वीडियो फुटेज कलाम कुरैशी ने मीडिया को उपलब्ध करवाया है अब देखने वाली बात होती है कि इस गंभीर मामले पर धनबाद पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

