देर रात हुआ एनका’उंटर और खूंखार मार्टिन केरकेट्टा का हो गया चैप्टर क्लोज…

देर रात हुआ एनका’उंटर और खूंखार मार्टिन केरकेट्टा का हो गया चैप्टर क्लोज…

झारखंड(JHARKHAND): गुमला पुलिस को मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता मिली है। PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के कमांडर और 15 लाख के इनामी उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक, गुमला के एसपी हरिश बिन जमा को एक क्लू मिला था कि कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में PLFI का एक उग्रवादी छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। ऑपरेशन टीम में गुमला जिले की नक्सल क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल), कामडारा थाना, और एक अन्य थाना क्षेत्र की पुलिस शामिल थी।

मार्टिन केरकेट्टा रेड़मा गांव, कामडारा (गुमला) का रहने वाला था। वह पीएलएफआई की केंद्रीय समिति का सदस्य भी था। दिनेश गोप के पकड़े जाने के बाद, संगठन की जिम्मेदारी मार्टिन केरकेट्टा ने संभाल ली थी। मार्टिन और दिनेश गोप बचपन के दोस्त थे और दोनों ने लापुंग के महुगांव स्थित स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। बाद में दोनों ने मिलकर संगठन को मजबूत किया और कई घटनाओं को अंजाम दिया। राज्य सरकार ने मार्टिन केरकेट्टा पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

गुमला पुलिस की यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे PLFI संगठन को तगड़ा झटका लगा है।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *