नेमरा पहुंचे खड़गे–राहुल–तेजस्वी, गुरुजी को दी अंतिम विदाई…

नेमरा पहुंचे खड़गे–राहुल–तेजस्वी, गुरुजी को दी अंतिम विदाई…

झारखंड(JHARKHAND): दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में देश की शीर्ष राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने नेमरा (गोला, रामगढ़) पहुंचकर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

उन्होंने CM हेमंत सोरेन एवं शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। तीनों नेताओं ने कहा, दिशोम गुरु के आदर्श, संघर्ष और त्याग को देश कभी भुला नहीं पायेगा। वे सदा झारखंड के दिलों में अमर रहेंगे।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *