Satyapal Malik Death News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार….

Satyapal Malik Death News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार….

नई दिल्ली(NEW DELHI): पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मलिक दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। मलिक बिहार, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और गोवा के राज्यपाल रहे थे। मलिक ने निजी सचिव पीएस राणा ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। 79 के मलिक बाद के दिनों में नरेंद्र मोदी सरकार के बड़े आलोचक हो गए थे। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान सरकार पर बड़ा हमला बोला था।

मलिक के कार्यकाल के दौरान ही जम्मू-कश्मीर से हटा था आर्टिकल 370
8 जून को सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया था। उन्होंने उस पोस्ट में अपनी स्थिति को गंभीर बताया था। उन्होंने कहा था कि वह पिछले महीने से अस्पताल में भर्ती हैं और किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं। मलिक अगस्त 2018 से लेकर अक्तूबर 2019 जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे थे। उन्हीं के कार्यकाल के दौरान 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया था और उसका राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया था। गौरतलब है कि आज आर्टिकल 370 हटाने के 6 साल पूरे हुए हैं।

1974 में शुरू की थी अपनी राजनीतिक यात्रा
बाद में मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया था। वह अक्तूबर 2022 तक मेघालय के राज्यपाल रहे थे। मलिक ने 1970 में बतौर समाजवादी नेता अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। वह 1974 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने थे। वह भारतीय क्रांति दल के टिकट पर बागपत से विधायक चुने गए थे। बाद में वह लोकदल के महासचिव बने और 1980-1989 तक वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे।

मलिक के निधन पर RML का बयान
मलिक के निधन पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने बयान जारी किया है। अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि हमें ये बताते हुए बेहद दुख है कि पूर्व राज्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वो किडनी, उच्च रक्तचाप और अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। अस्पताल ने बताया कि मलिक को 11-05-2025 को भर्ती कराया गया था। इस दौरान वो कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे थे। उनका आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर निधन हो गया।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *