धनबाद(DHANBAD):धनबाद रेलवे स्टेशन के प्रवेश मागों पर रात होते ही ऑटो और टोटो चालकों का कब्जा हो जाता है। ये चालक पार्किंग की जगह स्टेशन जाने वाली सड़कों को पूरी तरह से घेर कर वाहन पार्क कर देते हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी होती है। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वाहन हटाने के लिए कहने पर चालक यात्रियों से दुर्व्यवहार करने लगते हैं। यहां तक कि मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ना तो आरपीएफ इस पर ध्यान देती है न ही जीआरपी। इस वजह से परिवार के साथ स्टेशन आने वाले यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

