धनबाद(DHANBAD):चैलेंजर ट्रॉफी के साथ धनबाद क्रिकेट संघ के 2025-26 सत्र की शुरुआत होगी। धनबाद क्लब में रविवार को संघ की प्रबंध समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट छह सितंबर से शुरू होगा। इसके तहत तीन टूर्नामेंट खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग में सीनियर व जूनियर एवं महिला वर्ग में यह टूर्नामेंट होगा। एक सितंबर से टीम व खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। इसके पूर्व सभी टीमों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनका सुझाव लिया जाएगा। महासचिव बिनय कुमार सिंह ने बताया कि एजीएम के साथ ही वार्षिक पुरस्कार समारोह की तैयारी शुरू हो गई है।
मिशन 28 को लेकर भी चर्चा की गई। इसके संचालन के लिए कमेटी बनाने पर सहमति बनी। बैठक में वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, जावेद खान, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा, बीएच खान, सुनील कुमार, अभिजीत घोष, संजीव राणा, दिवेन तिवारी, डॉ राजशेखर सिंह, द्वारिका तिवारी, जितेंद्र सिंह, सुधीर पांडेय, रत्नेश कुमार सिंह, उत्तम विश्वास, संजय कुमार उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

