125 यूनिट बिजली मुफ्त आज से लागू, सबसे पहले फायदा किसे…

125 यूनिट बिजली मुफ्त आज से लागू, सबसे पहले फायदा किसे…

पटना(BIHAR) : बिहार सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना शुक्रवार (1 अगस्त) से लागू कर दी है। इस योजना का सबसे पहले लाभ स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा।

अब यदि किसी उपभोक्ता की खपत 125 यूनिट तक है, तो प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होने के बावजूद बिजली नहीं कटेगी। लेकिन अगर खपत 125 यूनिट से ज्यादा हुई और रिचार्ज नहीं कराया गया, तो बिजली की आपूर्ति स्वतः बंद हो जाएगी।

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनके अकाउंट में 125 यूनिट की राशि स्वतः क्रेडिट की जाएगी।
पोस्टपेड उपभोक्ताओं के बिल में 125 यूनिट का चार्ज घटाकर बाकी राशि वसूली जाएगी।
योजना जुलाई महीने की खपत पर लागू होगी और उपभोक्ता की बिलिंग तिथि के अनुसार लाभ मिलेगा।

नए दर ढांचे के अनुसार
125 यूनिट तक बिल: ₹0
कुटीर ज्योति उपभोक्ता: ₹2.45 प्रति यूनिट
शहरी घरेलू (श्रेणी 1 और 2): ₹5.52 प्रति यूनिट
शहरी घरेलू (श्रेणी 3): ₹5.42 प्रति यूनिट
यदि उपभोक्ता 126 यूनिट या उससे अधिक बिजली का उपयोग करता है, तो उसे पूरा शुल्क (फिक्स्ड चार्ज + इलेक्ट्रिक ड्यूटी) के साथ भुगतान करना होगा।

किन्हें होगा सबसे ज्यादा लाभ?
इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को होगा, जिनकी बिजली खपत हर महीने 125 यूनिट या उससे कम होती है। उन्हें अब पूरे महीने बिल मुक्त बिजली मिलेगी। राज्य सरकार का यह कदम चुनाव से पहले आम उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *