सिंदरी निवासी मिश्री लाल साव हुए दुर्घटनाग्रस्त इलाज के क्रम में हुई मृत्यु.. लोगों ने स्कूल के गेट पर मृतक के शव रख कर मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन…

सिंदरी निवासी मिश्री लाल साव हुए दुर्घटनाग्रस्त इलाज के क्रम में हुई मृत्यु.. लोगों ने स्कूल के गेट पर मृतक के शव रख कर मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन…

धनबाद(SINDRI):सोमवार को संध्या लगभग चार बजे रंगामाटी क्षेत्र में लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी के स्कूल बस संख्या बी आर-17P-3786 जिसका सारा पेपर फेल बताया जाता है। उसी बस से रंगामाटी सवेरा क्लब के समीप रहने वाले सूरज साव के पिता मिश्री लाल साव उम्र लगभग 62 वर्ष लइंस स्कूल बस ने बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गये। परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन माथे में ज्यादा चोट लगने के कारण मिश्री लाल‌ साव की मृत्यु हो गई।मृतक के बड़े साले रमेश साव ने बताया की मानवता के नाते भी लायंस पब्लिक स्कूल प्रवंधन के लोग सूचना के बाउजूद हाल चाल पूछने तक भी अस्पताल नहीं गये। मिश्री लाल के मरने के बाद समझौता का दबाव बना रहे हैं। सिंदरी के आम जनता को यह जान कर आश्चर्य हो रहा है कि रजिस्ट्रेशन फेल बस से छात्र छत्राओं को स्कूल से घर तथा घर से स्कूल लाने ले जाने का काम कर रहा हैं जो सरकारी राजस्व का नुकसान तो हैं हीं छात्रों के जीवन से बहुत बड़ी खिलवाड़ भी है।शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग को इस बात पर ध्यान देते हुए न्यायोचित कार्यवाही करने के साथ साथ मृतक के परिजनों को प्रशासन द्वारा सही और उचित न्याय करते हुए मुआवजा दिलवाना चाहिए। वृहस्पति वार को मृतक मिश्रीलाल साव का पोस्टमार्टम एस एन एम एम सी एच धनबाद में कराने के बाद समाचार लिखे जाने तक मृतक के शव को आर एम के फोर स्थित लांयस पब्लिक स्कूल के गेट पर रख कर मुआवजे के मांग को लेकर लोगों ने जम कर प्रदर्शन कर रहे हैं, मामले को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है.

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *