
धनबाद(DHANBAD): बाघमारा प्रखंड स्थित सिनीडीह के श्री कामेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है जो 29 जुलाई से 4 जुलाई तक चलने वाली है।
वाराणसी से आए कथावाचक आचार्य कन्हैया दिवेदी जी महाराज ने तीसरे दिवस में भक्तों को कथा महिमा में बताया कि आस्था को मजबूत करने और अंधविश्वास से दूर रहने की जरूरत है। आज कथा के समापन में मां दुर्गा अर्चना की झांकी प्रस्तुत की गई, मुख्य यजमान के साथ सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती की और जयकारा लगाते हुए सभी भक्तगण भजन के धुन पर झूम उठे।
NEWS ANP के लिए धनबाद से सौरभ की रिपोर्ट

