केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नेIIIT ISM के नवप्रवेशी छात्रों से किया संवाद, दिए बड़े सपने देखने और नवाचार करने के मंत्र….

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नेIIIT ISM के नवप्रवेशी छात्रों से किया संवाद, दिए बड़े सपने देखने और नवाचार करने के मंत्र….

धनबाद(DHANBAD):केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी आईएसएम धनबाद के 2025 बैच के नवप्रवेशी छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के कौशल विकास, शैक्षणिक डिग्रियों से अधिक क्षमताओं के महत्व, सार्वजनिक नीति, नई शिक्षा नीति (NEP) और युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को बड़े सपने देखने, फोकस्ड रहने और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नवाचार करने और नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने की अपील की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, “भारत को अपनी युवा शक्ति पर पूरा विश्वास है। मुझे यकीन है कि आईआईटी आईएसएम के ये होनहार छात्र अपने परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।” उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

इस संवाद के दौरान छात्रों ने मंत्री से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बड़े सहज और प्रेरक अंदाज में जवाब दिया। कार्यक्रम ने नवप्रवेशी छात्रों को नई दिशा और ऊर्जा दी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *