बेंगलुरु/कोडरमा: भारत की आंतरिक सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। झारखंड के कोडरमा जिले की रहने वाली 30 वर्षीय शमा परवीन को गुजरात एटीएस ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। वह देशभर में अल-कायदा के टेरर मॉड्यूल की ‘लेडी बॉस’ के रूप में सक्रिय थी।
जांच में खुलासा हुआ है कि शमा परवीन इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये युवाओं का ब्रेनवॉश कर रही थी। वह उन्हें कट्टरपंथ की ओर उकसाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करती थी।
सूत्रों के मुताबिक, शमा खुद भी गहरे स्तर पर रेडिकलाइज हो चुकी थी और देश में युवाओं को एक “डिजिटल जिहाद” की ओर धकेलने का काम कर रही थी। गुजरात एटीएस की टीम ने पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर उसे दबोच लिया।
फिलहाल शमा से गहन पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसके संपर्क किन-किन राज्यों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क्स से थे।
NEWSANP के लिए बेंगलुरु/कोडरमा से ब्यूरो रिपोर्ट

