आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया संबोधन…

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया संबोधन…

धनबाद(DHANBAD):आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में आज नये सत्र 2025–26 के छात्रों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन पेनमैन ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. धीरेज कुमार ने की। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रभोध पांडे, डीन (अकादमिक) प्रो. एम.के. सिंह और डीन (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) प्रो. रजनी सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। प्रो. रजनी सिंह ने मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया।

आदित्य रंजन, जो 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं, वर्तमान में धनबाद के 54वें उपायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्हें संस्थान की ओर से सम्मानित भी किया गया। अपने संबोधन में श्री रंजन ने छात्रों को अपनी जीवन यात्रा, पढ़ाई, और प्रशासनिक सेवा में आने तक के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए समाज सेवा के रास्ते को चुना।

उपायुक्त ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सामाजिक ज़िम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई में आगे बढ़ना ही काफी नहीं है, बल्कि देश और समाज के लिए योगदान देने की भावना भी ज़रूरी है।

कार्यक्रम में मौजूद निदेशक प्रो. धीरेज कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ओरिएंटेशन प्रोग्राम नए छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ, जिसमें उन्हें न केवल संस्थान की झलक मिली, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी मिली।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *