सिंदरी लायंस पब्लिक स्कूल के बस से सिंदरी निवासी मिश्री लाल साव हुए दुर्घटनाग्रस्त इलाज के क्रम में धनबाद असर्फी में हुई मृत्यु…

सिंदरी लायंस पब्लिक स्कूल के बस से सिंदरी निवासी मिश्री लाल साव हुए दुर्घटनाग्रस्त इलाज के क्रम में धनबाद असर्फी में हुई मृत्यु…

धनबाद(SINDRI): सोमवार को संध्या लगभग चार बजे रंगामाटी क्षेत्र में लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी के स्कूल बस संख्या बी आर-17P-3786 जिसका सारा कागजात 2020 से फेल बताया जाता है उसी बस से रंगामाटी नियर सवेरा क्लब के समीप रहने वाले सूरज साव के पिता मिश्री लाल साव उम्र 62 वर्ष लइंस स्कूल बस ने बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गये।परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन माथे में ज्यादा चोट लगने के कारण मंगलवार को मिश्री लाल की मृत्यु हो गई।मृतक के बड़े साले रमेश साव ने बताया की मानवता के नाते भी लायंस पब्लिक स्कूल प्रवंधन के लोग सूचना के बाउजूद हाल चाल पूछने तक भी अस्पताल नहीं गये।मिश्री लाल के मरने के बाद समझौता का दबाव बना रहे हैं। सिंदरी के आम जनता को यह जान कर आश्चर्य हो रहा है कि विद्यालय प्रवंधन वर्षो से रजिस्ट्रेशन फेल बस से छात्र छत्राओं को स्कूल से घर तथा घर से स्कूल लाने ले जाने का काम कर रहा हैं जो सरकारी राजस्व का नुकसान तो हैं हीं छात्रों के जीवन से बहुत बड़ी खिलवाड़ भी है।लायंस स्कूल प्रवंधन छात्र छात्राओं से बस भाड़ा भी वसूल करती है लेकिन सरकारी रोड टैक्स,इंसोरेंस, धुंआ परमिट भी फेल है ।शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग को इस बात पर ध्यान देते हुए न्यायोचित कार्यवाही करने के साथ साथ मृतक के परिजनों को प्रशासन द्वारा सही और उचित न्याय करते हुए मुआवजा दिलवाना चाहिए।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *