बाघमारा(DHANBAD):भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के निदेशक (तकनीकी) – योजना एवं परियोजना श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने सोमवार को बरौरा क्षेत्र अंतर्गत अमलगमेटेड मुराइडीह और फुलारीटांड़ कोलियरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खदानों में उत्पादन क्षमता, कार्य प्रगति और सुरक्षा उपायों की बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में श्री अग्रवाल ने विशेष रूप से ‘लेफ्ट आउट पैच बी’ नामक हायर्ड एचईएमएम खदान क्षेत्र का अवलोकन किया। बारिश के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों को देखते हुए उन्होंने हॉल रोड की स्थिति का मुआयना किया और निर्देश दिया कि हॉल रोड को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखा जाए, ताकि उत्पादन कार्य सुरक्षित और बिना बाधा के जारी रह सके।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री पियूष किशोर, सहायक महाप्रबंधक श्री जी. के. मेहता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कोयले की वर्तमान एक्सपोजर स्थिति और उसके उत्खनन की गति की समीक्षा करते हुए ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

