सावन की तीसरी सोमवारी पर गायत्री मंदिर सिन्दरी एवं शिव मंदिर सिन्दरी में तथा अन्य शिवालय में भक्तों ने किया जलाभिषेक…

सावन की तीसरी सोमवारी पर गायत्री मंदिर सिन्दरी एवं शिव मंदिर सिन्दरी में तथा अन्य शिवालय में भक्तों ने किया जलाभिषेक…

धनबाद(SINDRI):सावन के तीसरे सोमवार को बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती ने सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ मंदिर कमेटी सचिव सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ,संजय सिंह मौजूद रहे।
मंदिर कमेटी सचिव ने बताया कि थाना प्रभारी आशीष भारती ने बलियापुर सहित सिंदरी के सुख शांति कामना के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। उनके साथ थाना के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शहरपुरा सिन्दरी के रांगामाटी, रोड़ावांध, मनोहर टांड़, डोमगड़ , गौशाला,एसीसी, हनुमान मंदिर के अलावा गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रांगण में भक्तों की भीड़ लगी रही, माताएं बहनों भाईयो युवाओं ने जलाभिषेक किया। गायत्री मंदिर में पंडित जी ने मंत्रोच्चारण कर हवन – यज्ञ, पूजा अर्चना कर बाबा भोलेनाथ पर फूल, अक्षत, सन्नी पत्र, बेलपत्र ,धतूरा ,भांग वस्त्र प्रसाद, गंगा जल, दूध अन्य मंत्रोच्चारण कर चढ़ाएं, सभी परिजन श्रद्धालु जलाभिषेक किया, साथ ही सभी के उज्जवल भविष्य के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *