बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता से विधायक सह विधानसभा सचेतक राज सिन्हा ने की मुलाकात — क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तार से चर्चा..

बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता से विधायक सह विधानसभा सचेतक राज सिन्हा ने की मुलाकात — क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तार से चर्चा..

धनबाद(DHANBAD):आज कोयलनगर स्थित बीसीसीएल कार्यालय में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक समीरन दत्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक महोदय ने अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी अतिमहत्वपूर्ण समस्याओं को सामने रखा।

मुख्य रूप से भूली क्षेत्र को उजड़ने से बचाने , बसाने एवं वहां की मूलभूत सुविधाएं — सड़क, बिजली, पानी एवं स्थानीय रोजगार की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की एवम अविलंब समाधान की माँग सिन्हा ने की.
इसके अतिरिक्त विधायक सिन्हा ने सीएमपीएफ से सेंट्रल हॉस्पिटल (ओपीडी) की ओर जाने वाली सड़क, जो धोबी घाट होकर सीएचडी के मुख्य गेट तक जाती है, उसके तत्काल निर्माण की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

दत्ता ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल जनहित के विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

इस बैठक में बालमुकुंद राम एवं मनोज मालाकार भी उपस्थित रहे।
विधायक राज सिन्हा ने आशा जताई कि प्रशासनिक समन्वय और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। क्षेत्र के आम जनमानस के साथ मै सदैव खड़ा हूं.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *