उपायुक्त ने किया स्टील गेट चौराहा का निरीक्षण…

उपायुक्त ने किया स्टील गेट चौराहा का निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज देर शाम स्टील गेट चौराहा का निरीक्षण किया।

सरायढेला स्टील गेट में सुगम यातायात के लिए उपायुक्त ने सड़क पर स्थित पोल व अन्य बाधाओं को हटाने, कोयला नगर रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया।

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *