निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन,होमगार्ड जवानों की बहाली पुनः शुरू करने की मांग…

निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन,होमगार्ड जवानों की बहाली पुनः शुरू करने की मांग…

धनबाद(DHANBAD): निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सोमवार को धनबाद समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की। उन्होंने जिले में लंबे समय से रुकी हुई होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने और तेज करने की मांग की।

विधायक चटर्जी ने कहा कि धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने और सुरक्षा कार्यों में सहयोग के लिए होमगार्ड जवानों की बहाली बेहद जरूरी है। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि वर्ष 2017 में बहाली प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद प्रक्रिया फिर से चालू हुई।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने विधायक को आश्वस्त किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे के बाद इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

विधायक चटर्जी ने कहा कि जिस तरह रांची में ट्रैफिक नियंत्रण में होमगार्ड जवानों की मदद ली जाती है, उसी तरह धनबाद में भी इनकी तैनाती से यातायात व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *