सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन द्वारा 87वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…

सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन द्वारा 87वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…

धनबाद(DHANBAD):सीमा सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की 154वीं बटालियन द्वारा आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को बटालियन मुख्यालय में बल के 87वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के सभी अधिकारी एवं जवानों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत “फिट इंडिया मूवमेंट” के अंतर्गत आयोजित “साइकिल कैम्पेन” से हुई, जिसमें जवानों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके उपरांत, बल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके वीरता व बलिदान को याद किया गया।

इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने सैनिक सम्मेलन की अध्यक्षता की, जिसमें अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “सीआरपीएफ ने सदैव देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है और बल के जवानों की बहादुरी एवं समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं।”

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संध्या के समय विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ, भव्य सामूहिक भोज तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं।

इस प्रकार, 154वीं बटालियन द्वारा सीआरपीएफ का 87वां स्थापना दिवस गर्व और उल्लास के साथ मनाया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *