OTT Platforms Ban: भारत सरकार ने इन 25 एप-वेबसाइट्स पर लगाया बैन, Ullu से लेकर ALTT के नाम, देखें पूरी लिस्ट…

OTT Platforms Ban: भारत सरकार ने इन 25 एप-वेबसाइट्स पर लगाया बैन, Ullu से लेकर ALTT के नाम, देखें पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली(NEW DELHI): केंद्र सरकार ने आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले ऐप्स पर बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने उल्लू (Ullu) समेत 25 ऐप पर बैन लगाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पोर्नोग्राफिक्स कंटेंट और आपत्तिजनक एड दिखाने वाले ऐप्स की पहचान करते हुए यह कदम उठाया है।

सरकार की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया है कि वे इन 25 ऐप्स को अपने-अपने सर्वर से ठप करें और इनकी पहुंच को तुरंत बंद कर दें। स्टोरीबोर्ड18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह कदम कदम अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

कौन-कौन से ऐप हुए बैन?

आल्ट, उल्लू, बिग शॉट्स ऐप, देशीफ्लिक्स, बूमेक्स, नवरस लाइट, गुलाब ऐप, कंगन ऐप, बुल ऐप, जलवा ऐप, वाओ एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनियो, शोएक्स, सोल टॉकीज, अड्डा टीवी, हॉटएक्स वीआईपी, हलचल ऐप, मूडएक्स, नियानएक्स वीआईपी, फ्यूजी, मोजीफ्लिक्स और ट्राईफ्लिक्स।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *