झारखंड सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, धनबाद के आशीष अक्षत हुए टॉपर…

झारखंड सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, धनबाद के आशीष अक्षत हुए टॉपर…

धनबाद(DHANBAD):झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी https://www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। jpsc.gov.in पर सफल अभ्यर्थियों के नाम व उनके रोल नंबर की लिस्ट अपलोड कर दी गई है। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत 342 पदों पर भर्ती होनी थी जिसके लिए 342 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। आपको बता दें कि जेपीएससी मेन्स एग्जाम में सफल हुए 864 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। मेन्स एग्जाम व इंटरव्यू के प्राप्तांक के आधार पर अंतिम रूप से चयनितों की सूची जारी की गई है।
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 परिणाम में देखा जा सकता है कि आशीष अक्षत पहले, अभय कुजुर दूसरे और रवि रंजन कुमार तीसरे, गौतम गौरव चौथे और श्वेता पांचवे स्थान पर हैं। छठे स्थान पर राहुल कुमार विश्वकर्मा, सातवें पर रोबिन कुमार, 8वें पर संदीप प्रकाश, 9वें पर स्वाति केशरी और 10वें पर राजीव रंजन हैं.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *