निरसा प्रखण्ड कार्यालय में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान…

धनबाद(DHANBAD) निरसा।निरसा बीडीओ सह सीओ इंद्रलाल ओहदार ने प्रखण्ड परिषर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अभियान के तहत निरसा प्रखंड परिसर से अतिक्रम को तत्काल हटाया गया, बीडीओ ने कहा प्रखण्ड परिषर में किसी प्रकार की अवैध पार्किंग या किसी प्रकार की दुकान नहीं दी जाएगी ,

नियम का पालन नहीं करने वालों पर आगे कार्यवाही भी की जा सकती है।निरसा प्रखण्ड परिषर में जहां तहां लोग दुकान लगा दे रहे हैं जिसके कारण पूरा परिषर में गन्दगी का अंबार लगा हुआ हैं लोग द्वारा जहां तहां गाड़ियों का पार्किंग कर दी जाती हैं जिसके कारण प्रखण्ड कार्यालय में आने जाने वाले लोगो को काफी कठिनाईयां होती है

जिसके कारण इन सभी बिन्दुओ पर विशेष अभियान चलाते हुए पूरे परिषर को स्वच्छ एवं अतिक्रम मुक्त रखा जाए जो इस नियम को नही मानेगे उस पर कार्यवाही करने लिए प्रशासन बाध्य होंगे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *