सिंदरी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में लोगों ने पूजा पाठ हवन जाप कीर्तन भजन के साथ प्रसाद वितरण किया…

सिंदरी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में लोगों ने पूजा पाठ हवन जाप कीर्तन भजन के साथ प्रसाद वितरण किया…

धनबाद(SINDRI):गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में लोगों ने पूजा पाठ हवन जाप कीर्तन भजन के साथ प्रसाद वितरण किया। सिंदरी के साईं मंदिर में भी भक्तों का भीड़ पूजा अर्चना के लिए देखा गया वहीं
सिन्दरी अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में ,गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी के प्रांगण में, आज दिनांक 10 जूलाई 2025 गुरुवार को गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर 12 घंटे का अखंड जप किया गया। तथा गायत्री मंदिर सिंदरी में आयोजित तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में माताओं, भाइयों-बहनों एवं बच्चों ने यज्ञ में भाग लिया। इसके साथ ही सत् संकल्प का पाठ किया गया,गुरुदेव के सुक्ष्म संरक्षण में दीक्षा‌ संस्कार , विद्यारंभ संस्कार एवं नाम संस्कार सम्पन्न हुआ। संध्या छः बजे से गायत्री महायज्ञ, दीप प्रज्ज्वलित कर महादीप यज्ञ एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। हमारे महान वेद मूर्ति विद्वान पंडित श्रीराम शर्मा उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार का निर्माण किया। उनका संकल्प है कि मनुष्य में देवत्व का विकास करना एवं धरती पर स्वर्ग पर अवतरण, यह महाकाल का आयोजन हैं। जो पूरा होकर रहेगा, हमारे गायत्री परिवार का मुख्य कार्यालय शांति कुंज हरिद्वार है। जो गंगा नदी के किनारे अवस्थित है। आज के कार्य क्रम में मुख्य रूप से श्रीमती शालिनी यादव, रीना राय, रेखा दीदी, शांति दीदी एवं गायत्री मंदिर के परिव्राजक गोपाल गिरी के द्वारा मंच का संचालन किया गया। उपस्थित गायत्री परिवार के परिजनों एवं आसपास से आई सैकड़ों श्रद्धालु माता बहनों ने हवन यज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बहनों द्वारा भजन गीत संगीत तथा भव्य दीप यज्ञ से मंदिर परिसर दीपकों की ज्योति से जगमगा उठा। तत्पश्चात महाभोग प्रसाद खिलाया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *