केंद्रीय गृह मंत्री आज शाम पहुंचेंगे रांची..

केंद्रीय गृह मंत्री आज शाम पहुंचेंगे रांची..

रांची(RANCHI):केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जुलाई को रांची में रहेंगे। वे राजधानी के होटल रेडिसन ब्लू में होने वाली 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनजर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज केजरीवाल ने रांची पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में भी आंशिक बदलाव किया गया है।

इस बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर गहमागहमी है। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के दौरान राज्यों के बीच आपसी समन्वय, लंबित मामलों और विकास योजनाओं को लेकर विमर्श होगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *