बीएलओ व सुपरवाइजरों के लिए विशेष गहन पुनरिक्षण का प्रशिक्षण प्रारंभ…

बीएलओ व सुपरवाइजरों के लिए विशेष गहन पुनरिक्षण का प्रशिक्षण प्रारंभ…

धनबाद(DHANBAD):40 – धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज अनुमंडल कार्यालय (पुराना समाहरणालय) के सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का विशेष गहन पुनरिक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) के तहत प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ।

प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुण्डा ने बीएलओ के कार्यों एवं कर्त्तव्यों पर विशेष प्रकाश डाला। जबकि धनबाद विस के एईआरओ‌ सह अंचल अधिकारी शशि कांत सिंकर ने 11 दस्तावेज के बारे में बताया। वहीं एईआरओ रविन्द्र नाथ ठाकुर ने बूथ अवेयरनेस ग्रुप एवं दावा आपत्ति से जुड़े सभी फॉर्म भरने की जानकारी दी।

वहीं प्रशिक्षक के रूप में राजकुमार वर्मा, सतीश कुमार राय, राजेश चंद साहनी, बिनोद कुमार मौजूद रहे। सहयोग के रूप में अनुमंडल कार्यालय के सादिक, सजल, नीरज, ज्योति आदि मौजूद थे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण 17 जुलाई तक जारी रहेगा। इसमें धनबाद विधानसभा के सभी बीएलओ को 50 – 50 के बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *