सुदामडीह निवासी राकेश सिंह को स्कूटी प्रदान कर आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया गया
धनबाद(DHANBAD): धनबाद विधायक राज सिंहा जी द्वारा आज जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तहत सुदामडीह कॉलोनी, करकेन्द निवासी दिव्यांग युवक राकेश सिंह को विधायक निधि से स्कूटी प्रदान की।
इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वतंत्र रूप से गतिशील बनने, आत्मनिर्भर जीवन जीने, और समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह प्रयास न केवल एक साधन प्रदान करने का कार्य है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को पुनः स्थापित करने और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का सशक्त माध्यम भी है।
इस अवसर पर विधायक राज सिंहा जी ने कहा:
“हमारा मानना है कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब उसमें सभी वर्गों को समान अवसर मिलें। दिव्यांगजन हमारे समाज की प्रेरणा हैं। हमारा यह प्रयास केवल सहायता देने तक सीमित नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर ले जाने का एक समर्पित प्रयास है।”
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे ‘दिव्यांगजन सशक्तिकरण अभियान’ से प्रेरित होकर हम स्थानीय स्तर पर यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि कोई भी व्यक्ति केवल अपनी शारीरिक अक्षमता के कारण पीछे न छूटे।
अवसर पर मुख्य रूप से आनंद खंडेवाल जी – पूर्व मंडल अध्यक्ष, केंदुआ, निर्मल प्रधान जी – पूर्व अध्यक्ष, धनबाद सदर मंडल, मनोज मालाकार जी, बालमुकुंद राम जी,,अजय सिंह जी, विजय बहादुर सिंह जी, नन्द किशोर पाण्डेय जी, राजेश यादव जी, टीटू सिंह जी, टुन्नु यादव जी, प्रमोद मित्तल जी
इन सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्य को समाज की सच्ची सेवा और “सबका साथ, सबका विकास” की भावना का सशक्त उदाहरण बताया।
आज का यह आयोजन केवल एक स्कूटी वितरण कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह समाज के प्रति समानता, संवेदनशीलता और समर्पण की भावना को पुनर्स्थापित करने का एक प्रयास था। विधायक श्री राज सिंहा जी के नेतृत्व में धनबाद विधानसभा निरंतर इस दिशा में कार्यरत है कि कोई भी व्यक्ति, विशेषकर दिव्यांगजन, पीछे न छूटे और वे गर्व के साथ अपने जीवन की दिशा तय कर सकें।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

