धनबाद (DHANBAD): दिनांक 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई है।
इसलिए भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर मे आयोजित प्रेसवार्ता सहित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया…
इस हृदयविदारक घटना के मद्देनज़र
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप शाही ने गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया.धनबाद प्रवास कार्यक्रम एवं उससे जुड़े सभी आयोजन स्थगित किए जाने की घोषणा भारत सरकार की महिला एवम बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी ने किया.
धनबाद महानगर अध्यक्ष श्री सरवन राय ने कहा कि हम दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
आप सभी से इस असामयिक परिवर्तन हेतु क्षमा प्रार्थी हैं। आज के प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला महामन्त्री मानस प्रसून, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, सत्येंद्र मिश्रा आदी थे.
दुख प्रकट करने वालों मे ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला अध्यक्ष , जिला महामन्त्री मानस प्रसून, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, शेखर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, धनेश्वर महतो, संजीव अग्रवाल, महेश पासवान,अजय निषाद, प्रियंका देवी,जिला मीडिया सह प्रभारी पंकज सिन्हा, सत्येंद्र मिश्र आदी थे.
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पर चिंता एवं शोक जताते हुए कहा कि, यह खबर अत्यंत पीड़ादायक एवं दुखद खबर है .ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में जान माल का नुकसान न्यूनतम हो.इस त्रासदी में जान गवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है.घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं .इस कठिन घड़ी में हम सब की संवेदनाएं और दुआएं उनके साथ हैं .एयर इंडिया के इस विमान हादसे की खबर से अत्यंत मर्माहत हूँ.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

