कांग्रेस के जय हिंद सभा में पूर्व सैनिकों और शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित…

कांग्रेस के जय हिंद सभा में पूर्व सैनिकों और शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 11/6/25 को पूर्वाहन 11:30 बजे लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव विवाह भवन में अखिल धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सैनिकों के सम्मान में जय हिंद सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में झरिया निवासी अमर शहीद शशी कांत पांडेय के पिता राजेश्वर पांडेय माता मती ललिता देवी और शहीद मो इशरार खान के पिता आजाद खान माता खैरून निशा , अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार सिंह, रामनाथ मिश्रा, आलोक कुमार, अवधेश द्विवेदी, पंकज कुमार चौधरी, संतोष कुमार, हरधन तिवारी, उत्तम साव, दीपक नाराज, Civil Society समाजिक संस्थान मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मनीष शर्मा, बंगाली वेल्फेयर सोसाइटीज एवं मधुमिता फाउंडेशन के गोपाल भट्टाचार्य, हयूमिटी हेल्फ सेंटर के संस्थापक गौतम मंडल को अंग वस्त्र और बूके देकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जय हिंद सभा कार्यक्रम के पर्यवेक्षक धनबाद विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार दुबे , मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जय हिंद सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय कुमार दुबे ने कहा कांग्रेस ने जय हिंद सभा कर भारतीय सेना का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है उन्होने कहा कि पहलगाम घटना के बाद केन्द्र सरकार द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पुरा समर्थन दिया । भारत सरकार के हर निर्णय का समर्थन किया।उन्होने कहा कि यह मामला देश हीत से जुड़ा था लेकिन हम सभी को इस बहाने किए जाने वाली वोट की राजनीति से दूर रहना चाहिए । आज कि सभा में शहीद परिवार के उपस्थित दोनों शहीदों के पिता द्वारा जो भी बिचार रखे गए उनकी सरहाना की । उन्होंने कहा हमे अपनी सेना पर गर्व है सेना हमारा मनोबल बढ़ाती है जिस तरह हुआ कर्तव्य निष्ठा से अपने देश कि सिमाओ की रच्छा जिस भावना से करती है हम सभी को भी उसी भाव से देश की सेवा सत्य निष्ठा से करनी चाहिए । हमें जरूरत है उनके त्याग को समझने की।
हम अपने सेनाके साहस और उसकी बहादुरी और बलिदान के लिए सच्चे हृदय से उनको नमन करते हैं साथ ही सभा में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों के प्रति भी आभार प्रकट किया ।

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जय हिंद सभा को संबोधित करते हुए कहा सेना की कर्नल शौफिया कुरैशी को पाकिस्तानियो और आतंकवादियो की बहन बेटी बताने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री भाजपा नेता विजय शाह ने देश को शर्मशार किया है दुसरा भाजपा नेता बोलता है देश के सैनिक मोदी जी के चरण मे नतमस्तक है। जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार से पुछे सवाल सीजफायर किसके दवाब में हुआ और आतंकी अभी तक कयूं नही पकड़े गए। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा सुरक्षा एजेंसी के पास आंतकी हमले का इनपुट था मगर केंद्र सरकार ने पहलगाम के शैलानियो की सुरक्षा कि व्यवस्था नही किया। हमारे वीर सैनिकों ने आंतकियो ने आतंकीयो के नौ ठिकानो को तबाह ही नही किया बल्की सरहद पार से हुए हर हमले का मुंह तोड़ जवाब भी दिया। सेना का त्याग और बलिदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है सेना को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है हम अपनी सेना के प्रति आभारी हैं जो देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा जय हिंद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरूद्ध आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेवा के शौर्य एवं प्रोग्राम पराक्रम के प्रति धनबाद जिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित जय हिंद सभा का आयोजन कर सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है।

सिंह ने आगे कहा कि शौर्य वीरता पराक्रम अदम्यसाहस बलिदान के प्रतिक भारतीय सेना पर संपूर्ण देश को गर्व है। शहीद शशिकांत पांडेय के पिता राजेश्वर पांडेय और शहीद इसरार खान के पिता आजाद खान ने कहा देश के लिए हमारा बेटा शहीद हुआ है आज देश को बचाना है तो कांग्रेस को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन धनबाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया। राष्ट्रीय गीत के बाद कार्यक्रम समाप्त किया गया। जय हिंद सभा कार्यक्रम मे झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष कार्यक्रम के पर्यवेक्षक अजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बृजेन्द्र प्रसाद सिंह, राशिद रजा अंसारी, शमशेर आलम बैभव सिंहा मनोज यादव, रविरंजन सिंह, दुर्गा दास, रामगोपाल भुवानिया, नवनीत नीरज, प्रभात सुरोलिया, सीताराणा, कुमार गौरव उर्फ सोनू, जहीर अंसारी, राजेश्वर यादव, दिनेश यादव मनोज सिंह, दिपक सिंह, योगेन्द्र सिंह योगी, बीके सिंह, राजेश राम,महेंद्र दुबे कालीचरण यादव, रमेश जिंदल, प्रीतम रवानी, गोपाल कृष्ण चौधरी, कयूम खान देवेन्द्र कुमार, इरफान खान चौधरी, शाहिद कमर, मृत्युंजय सिंह मधुसूदन मोदक, मनोज कुमार हाड़ी, डीएन यादव, शशी भूषण नाथ तिवारी, गुडडू खान, जियाउल हुसैन, श्याम कुमार साव शहाबुद्दीन अंसारी मुकेश प्रसाद, रणजीत पांडेय,इंदु अंसारी, प्रमोद यादव, गंगा बाल्मीकि योगेश रजक, अजय कुमार, प्रदीप पांडेय, पूर्णेदु सिंह, शांती दास, राजेंद्र कुमार अनिल झा, आशिष सिंहा, मधुसूदन सिंह चौधरी,संजय जयसवाल, राम चौरसिया, दिनेश पासवान, मसुद आलम, नवीन पासवान, गैरूल हसन, माली गोप, शशी नाथ तिवारी, शाहरुख खान, भोला राम, अशोक मालाकार, अनिल सिंह, रविन्द्र भारती, सुभाष सिंह, रामजी भगत, संजय चौहान, रामजी सिंह,

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *