जिन ऋणी किसानों का सत्यापन पूरा हो गया है उन्हें दें ऋण माफी योजना का लाभ – उपायुक्त…

जिन ऋणी किसानों का सत्यापन पूरा हो गया है उन्हें दें ऋण माफी योजना का लाभ – उपायुक्त…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 32, बैंक ऑफ इंडिया में 62 तथा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में 60 सहित जिले के 154 ऋणी किसानों में 112 ऋणी किसानों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है।

उपायुक्त ने जिन ऋणी किसानों का सत्यापन पूरा हो गया है उन्हें झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।

साथ ही शेष ऋणी किसान जिनकी अलग-अलग त्रुटियां मिली है, उसका सत्यापन शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *