धनबाद(निरसा): धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सोमवार की देर शाम औचक निरिक्षण को चिरकुंडा थाना पहुंचे। इस दौरान एसडीपीओ रजत मनिक बाखला एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामजी राय, सर्किल इंस्पेक्टर फागू होरो उपस्थित थे। एसएसपी द्वारा चिरकुंडा थाना का सरिस्ता, बंदी गृह सहित अन्य जगहों का निरिक्षण की।
निरिक्षण के बाद उन्होंने कहा की आज निरसा अनुमंडल क्षेत्रो के निरसा थाना, मैथन ओपी एवं चिरकुंडा थाना का निरिक्षण किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है की मेरे अधिकारी व जवान किस अवस्था में काम कर रहे है इसकी जानकारी लेना है। उन्होंने ने लोगों से अपील किया की अगर कोई भी समस्या होती है तो वें सीधा अधिकारी से सम्पर्क करें। मेरे कार्यकाल में बिचौलिया का कोई स्थान नहीं है।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

