धनबाद(DHANBAD) :यूनियन बैंक डीजीएमएस शाखा के नव निर्मित परिसर का उद्घाटन डीजीएमएस के उप महानिदेशक वीर प्रताप एवं यूनियन बैंक के अंचल प्रमुख, पटना अंचल, गुना नन्द गामी,यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख,क्षेत्रीय कार्यालय दीपमाला लकड़ा, डीजीएमएस शाखा प्रबंधक अरविंद सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर, दीप प्रज्वलित एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया। मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अतिथियों ने बैंक शाखा में कार्यकारी लाऊंज का भी फीता काटकर उद्घाटन किया । इस अवसर पर समाजसेवी उदय प्रताप सिंह एवं उपस्थित बैंक के ग्राहकों को पौधा का गमला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन बैंक के सैकड़ो ग्राहक समारोह में उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

