भाजपा सत्ता केलिए नहीं ,राष्ट्र सेवा केलिए समर्पित पार्टी: स्मृति ईरानी….

भाजपा सत्ता केलिए नहीं ,राष्ट्र सेवा केलिए समर्पित पार्टी: स्मृति ईरानी….

देश को लूटने वालों के घर से पैसे निकाल रही मोदी सरकार….बाबूलाल मरांडी

झारखंड भाजपा ने बनाया ,भाजपा ही संवारेगी….डॉ रविंद्र कुमार राय

रांची(RANCHI):आज मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में रांची महानगर और ग्रामीण जिला भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में लेक गार्डन अरगोड़ा में प्रोफेशनल मीट का आयोजन हुआ।

प्रोफेशनल मीट में बड़ी संख्या में अधिवक्ता,डॉक्टर, प्राध्यापक ,शिक्षक,इंजीनियर,सीए,सीएस, व्यवसाई शामिल हुए।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सबके साथ और सहयोग के कारण आज मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल पूरे हो रहे। तीसरी बार मोदी सरकार भारत की जनता का आशीर्वाद है।

कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता केलिए नहीं बल्कि गांव गरीब किसान महिला की सेवा केलिए समर्पित है। भाजपा सत्ता की नहीं राष्ट्र की उन्नति केलिए संकल्पित है।

कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जो डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बलिदान और करोड़ो कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या से सिंचित पार्टी है।

कहा कि मोदी सरकार गरीबों,महिलाओं, किसानों के कल्याण केलिए समर्पित है। करोड़ों रुपए इनके विकास पर खर्च हो रहे।

कहा कि एक जमाने में देश ने यह भी देखा है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में5…10 हजार रूपये के भोजन प्लेट परोसे जाते थे जबकि आज मोदी सरकार 81 करोड़ गरीबों की थाली में भोजन परोसने का कार्य कर रही।

कहा कि गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण के साथ राष्ट्र का सम्मान मोदी सरकार सुनिश्चित कर रही।
कहा कि धारा 370 हटाने पर खून की नदियां बहने की बात करने वाले लोगों ने देखा कि एक मच्छर भी इससे नहीं मरा।

कहा कि आज मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की प्रशंसा आज विरोधी भी करने को मजबूर हैं।

कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद की जड़ों पर प्रहार कर उसे नेस्तनाबूद करने का काम किया है। आज दुनिया देख चुकी है कि भारत की ओर आंख उठाकर देखने का परिणाम क्या होगा। आज बढ़ता भारत, बदलता भारत ,आत्म निर्भर भारत ,स्वाभिमानी भारत उभर कर आया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश में सुशासन और सुरक्षा को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है।

कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन ने उग्रवाद,आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ग्रामीण लोगों को उग्रवादियों के भय से घर बार को छोड़कर भागना पड़ा था। लेकिन आज मोदी सरकार ने नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कार्य किया है।

कहा कि आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार की सुरक्षाओं को मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है। दुश्मनों को एयर स्ट्राइक,सर्जिकल स्ट्राइक ,और ऑपरेशन सिंदूर से अभूतपूर्व जवाब दिए जा रहे।

कहा आज का भारत चिट्ठी नहीं लिखता बल्कि जवाब देता है।

कहा कि 2014 से पहले देश में लूट भ्रष्टाचार की ही चर्चा होती थी लेकिन आज मोदी सरकार केवल विकास ही सुनिश्चित नहीं कर रही बल्कि लूट के पैसे को भी बाहर निकाल रही।

कहा कि आज झारखंड की इंडी गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार,लूट और कुशासन को बढ़ावा दे रही। जबकि भाजपा सरकार विकास को संकल्पित है।

भाजपा ने बनाया,भाजपा ही संवारेगी….डॉ रविंद्र कुमार राय

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि अलग झारखंड प्रदेश भाजपा की देन है और भाजपा इसे संवारेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार,धर्मांतरण,उग्रवाद, विदेशी घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल, महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, आरती कुजूर,विकास प्रीतम ,आरती सिंह,सरोज सिंह,दीपक बंका शिवपूजन पाठक,ऊषा पांडे,सत्यनारायण सिंह, अरुण झा, लक्ष्मी कुमारी,सीमा सिंह, योगेंद्र प्रताप,अशोक बड़ाईक, सुबोध सिंह गुड्डू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, अनिता वर्मा, वीणा मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव,अरविंद कुमार, मुकेश केसरी एल, अमित चौधरी, मुकेश काबरा, नीरज सिंह ,तद्दाश बाकची, प्रज्ञा तिवारी,दीना पांडे,अंकित वर्मा, करण कुमार, मनीत मोहन, रुचि कुमारी, अभिषेक रामदीन, डॉ तान्या सहित बड़ी संख्या में प्रोफेशनल और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *