CM हेमंत सोरेन से मिले तीन युवा पुलिस कप्तान…

CM हेमंत सोरेन से मिले तीन युवा पुलिस कप्तान…

रांची(RANCHI): CM हेमंत सोरेन से आज उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में तीन जिलों के पुलिस कप्तानों ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्द और समन्वय के वातावरण में हुई। इस अवसर पर गुमला के पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां, चतरा के SP सुमित कुमार अग्रवाल तथा रांची रूरल SP प्रवीण पुष्कर उपस्थित थे। तीनों युवा और ऊर्जावान IPS अधिकारियों ने CM से जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और स्थानीय पुलिसिंग को लेकर विचार-विमर्श किया। CM ने अधिकारियों को नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने हेतु संवेदनशील, प्रभावी और पारदर्शी policing की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “झारखंड में बेहतर पुलिसिंग के लिये राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *