बिहार(BIHAR): PM नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आने वाले हैं। उनके स्वागत को बिहार की राजनीति सजीव हो उठी है। आगामी 20 जून को PM मोदी के सीवान दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में आयोजित होने वाली जनसभा में PM मोदी बिहारवासियों को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को लेकर आज सीवान के एक निजी होटल में NDA सारण प्रमंडल (सीवान, छपरा, गोपालगंज) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, लोजपा (आर), रालोमो और हम के नेताओं सहित सांसद और विधायक शामिल हुये। NDA से जुड़े नेताओं ने एक स्वर से कहा “यह बिहार के लिये सौभाग्य की घड़ी है।” मंगल पांडेय ने मीडिया से कहा “प्रधानमंत्री का आगमन सिर्फ कार्यक्रम नहीं, विकास का आशीर्वाद है। इस दिन बिहार को हजारों करोड़ की योजनाओं का वरदान मिलेगा। वहीं, CM नीतीश कुमार भी साथ होंगे। दिलीप जायसवाल बोले, “मोदी जी बिहार को कभी नहीं भूले, यहां की मिट्टी, यहां की आत्मा से जुड़ चुके हैं। 20 जून को बिहार फिर सुनेगा, सबका साथ, सबका विकास’ की ताजा तर्ज।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

